जमशेदपुर : बाइक सवार दो अपराधियों ने बीती रात बागबेङा थाना अंतर्गत बागबेड़ा स्थित पायलट लॉबी कार्यालय गेट के बाहर रेल कर्मी जीके गौतम ( उम्र 41 वर्ष) को गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या का सूचना मिलते ही उनकी पत्नी और दोनों बच्चों रो रो कर हालात खराब हो गया है। रेलकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार जीके गौतम कांडा से मालगाड़ी लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इसके बाद स्टेशन से पैदल ही लॉबी की ओर ड्यूटी ऑफ करने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में लॉबी गेट पर घाट लगाकर बैठे दो अपराधियों ने उनके कनपटी में एक गोली मार कर फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें रेलवे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सीटी एसपी ललित मीणा ने बागबेङा पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने वहां मौजूद लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने का काम शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीके गौतम रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे और पत्नी और दो बच्चे (एकलव्य -13 वर्ष और भूवन – 8 वर्ष) के साथ आदित्यपुर-2 के 19 नंबर रोड के लेफ्ट साइड जाने वाले रास्ते के नीचे एकलव्य सिटी में रहते थे। वह मूल रूप से मुंगेर जिला के रहने वाले थे। घटना की सूचना उनके परिजन को दे दी गई है। उनका पार्थिव शरीर को रेलवे अस्पताल में सुरक्षित रख दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजद के जिला अध्यक्ष बैजू यादव ने परिजनो से मिलकर सांत्वना दिया। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए अपराधियों का गिरफ्तारी की मांग की।


