आदित्यपुर : सुरक्षा कर्मी संघ के महामंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि शुक्रवार को आदित्यपुर के नए थानेदार राजीव रंजन सिंह को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने कहा कि नए थानेदार राजीव रंजन सिंह को आदित्यपुर थाना में पदस्थापित होने से क्षेत्र में विधि व्यवस्था ठीक हो जाएगा और अपराध पर लगाम लगेगी व आम लोगों को न्याय मिलगा। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अबोध सिंह, छोटन सिंह, अजय सिंह, मिथिलेश, किशोर लाल, मुनमुन ठाकुर और मनोज प्रसाद शामिल थे।
Trending Now









