आदित्यपुर : आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सह नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल वार्ड 30 में साफ सफाई एवं पार्क के जीर्णोधार हेतु आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि एल आई जी रो हाउस में कई वर्ष पहले बने पार्क की स्थिति काफी खराब है। पार्क में बैढ़ने वाले सिमेंटेट बेंच काफी जर्जर हो चुका है। पार्क का गेट भी कई वर्षो से गायब है साफ सफाई भी नियमित नही होने से यहां के लोग पार्क में जाने से परहेज करते है। अतः पार्क का नए सिरे से जीर्णोधार कराने की मांग प्रतिनिधि मंडल ने की। दूसरी ओर घर घर कचड़ा उठाओ गाड़ी नियमित नहीं आने से आम लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इन समस्या के अलावा आने वाले दुर्गा पूजा, छठ पूजा त्योहार को देखते हुए जनता रो हाउस स्थित पार्क , भोला अखाड़ा के आस पास की सफाई, एमआईजी दुर्गा पूजा मैदान, एमआईजी टावर मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ साथ खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करने की मांग की गई।
सभी समस्या से अवगत होते हुए नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन दिया।
समस्या संबंधित ज्ञापन सौंपने वालों में सतीश शर्मा,विनायक कुमार, संजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, डबलू, राजीव प्रधान, प्रकाश ,प्रदीप मट, ए के मुखर्जी, जितेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह, डी के चक्रवर्ती, सी एस ओझा, राजू, ए के शर्मा, अरुण, छोटू, नीरज शामिल थे।









