Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरउड़ीसा के मंत्री सूरज सूर्यवंशी ने आदित्यपुर-दो के रेलवे कॉलोनी बाउरी बस्ती...

उड़ीसा के मंत्री सूरज सूर्यवंशी ने आदित्यपुर-दो के रेलवे कॉलोनी बाउरी बस्ती और बंतानगर कालिंदी बस्ती में लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की गिनाई जन कल्याणकारी योजनाएं

 आदित्यपुर: उड़ीसा के शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कला संस्कृति मंत्री सूरज सूर्यवंशी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, सरायकेला खरसावां के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ मिलकर आदित्यपुर दो रेलवे कॉलोनी स्थित बाउरी बस्ती और बंतानगर स्थित कालिंदी बस्ती में लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं से अवगत कराएं । साथ उनकी समस्याओं को सुने। इसके बाद उन समस्याओं को समाधान के लिए केवल एक ही उपाय बताया कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं को राज्य सरकार सही तरीके से लागू नहीं होने दे रही है, जिसके कारण यहां अनेक समस्याएं एवं बुनियादी सुविधाएं का अभाव है। इसका समाधान केवल आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने से हो जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोग ने उन्हें भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव और वरिष्ठ नेता सुनील श्रीवास्तव ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।

वही मंत्री सूरज सूर्यवंशी ने अपने समर्थकों के साथ आदित्यपुर नगर निगम निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे। जहां वरिष्ठ भाजपाईयों से सरायकेला खरसावां के तीनों विधानसभा की वस्तु स्थिति पर चर्चा किया और भाजपा के कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख के साथ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जिस तरह से लोगों का झुकाव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देखा गया उससे यह तय है कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है। केवल कार्यकर्ताओं को उनसे जुड़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव ने सूरज सूर्यवंशी को शाल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व मंत्री सूरज सूर्यवंशी ने अंबेडकर चौक  स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। अवसर पर आरआईटी के मंडल के अध्यक्ष पंकज सिंह, सतीश शर्मा उषा देवी, सरयू पासवान, लक्ष्मण राय, नवल किशोर पासवान, संजीव, पासवान सहित काफी सख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments