Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeक्राईमआदित्यपुर के इतिहास में पहली बार एक साथ 12 चोरों को भेजा...

आदित्यपुर के इतिहास में पहली बार एक साथ 12 चोरों को भेजा गया जेल

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना का इतिहास में यह पहला मौका है कि निकट भविष्य में एक साथ 12 चोरों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिला पुलिस प्रशासन ने चोरों की इतनी संख्या को देखते हुए स्पेशल पुलिस गाड़ी की व्यवस्था की थी ताकि आरोपी चारों को आदित्यपुर से सरायकेला ले जाने में कोई परेशानी नहीं हो। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अलग-अलग तीन घटना में शामिल चोरी के आरोप में 12 चोरों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि दिनांक 12/13.01.2025 की रात्रि में कमसा स्टील प्रालि कम्पनी में अज्ञात चोर के द्वारा करीब 08 लाख रुपये का 15 पीस मोटर पम्प चोरी करने की घटना घटी थी। इसको लेकर आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हए कांड के अनुसंधान एवं त्वरित खुलासा को लेकर एसपी सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापामारी करने के क्रम में कांड में संलिप्त सभी अज्ञात चोर को गिरफ्तार किया गया तथा इस सब के निशानदेही पर कांड में चोरी गये सभी मोटर को कटे हुए स्थिति में आदित्यपुर श्रीडुंगरी स्थित नन्द किशोर भारती के टाल से बरामद कर लिया गया है।

एक अन्य मामले में लॉजिस्टिक प्लांट से लोहे का बीम (एंगल) एवं अन्य सामानों को अज्ञात चोर के द्वारा अनुमानित मूल्य करीब- 86,.000 रुपये की चोरी की गई थी। इस कांड अनुसंधान में अप्राथमिकी अभियुक्त मनोज मोदी को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर चोरी गये सामानों की बरामदगी की गई। तीसरे कांड में प्रिफेब्स बिहार प्रालि. कम्पनी में मोटर एवं अन्य सामानों की चोरी करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान में अप्राथमिकी अभियुक्त 1.सूरज बोदरा उर्फ. तिरुप बारला ‘उर्फ गोमया बारला को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर चोरी गये सामानों की बरामदगी की गयी।

तीन मामले के 12 आरोपी भेजा गया जेल 

1. नंदकिशोर भारती, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता -जयंत मंडल, पता -मांझी टोला नियर हरि मंदिर थाना, -आदित्यपुर।

2. सुकरू मुखी, उप्र- करीब 19 वर्ष, पिता – कालीचरण मुखी, पता-बगान पाड़ा नियर वेसिक स्कूल गम्हरिया।

3. शेरू मुखी उर्फ आर्यन, उम्र – करीब 27 वर्ष, पिता –मुन्ना मुखी, पता – बगान पाड़ा नियर बेसिक स्कूल गम्हरिया, थाना ।

4. शेरू मुखी उम्र- करीब 27 वर्ष, पिता -मुना मुंखी, पता  बगान पाड़ा नियर बेसिक स्कूल गम्हरिया।

5. सुमित मुखी, करीब 20 वर्ष, पिता -सुशील मुखी, पता – बगान पाडा नियर बेसिक स्कूल गम्हरिया, थाना आदित्यपुर।

6. आकाश सिंह, उम्र- करीब 24 वर्ष, पिता -बिनोद सिंह, पता – बगान पाड़ा नियर बेसिक स्कूल गम्हरिया।

7. विकास यादव. उम्र – करीब 24 वर्ष, पिता सुनील यादव, पता बगान पाड़ा नियर बेसिक स्कूल गम्हरिया, थाना आदित्यपुर।

8. संजय राम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता -पताली राम, पता बगान पाड़ा नियर बेसिक स्कूल गम्हरिया, – अनतो प्रधान, करीब 19 वषं, पिता -पितोवास प्रधान, पता -रायबासा दुधा बड़ा गम्हरिया,

9. मनोज मोदी, उम्र 19 वर्ष, पिता सुदर्शन मोदी, स्थाई पता- धातकडीह, नियर हरि मंदिर, थाना सरायकेला, वर्तमान पता बास्को नगर, नीचे बस्ती, नीयर जूडिया तलाब बास्को नगर।

10. सूरज बोदरा, पे० दामू बोदरा, पता शिवनारायणपुर, थाना आदित्पयुर।

11. तिहप बारला उरफ गोमया बारला, उम्र 20 वर्ष, पे0 बीर सिंह बारला, पता पोटका, बुरुडीह थाना।

12. ए बारला, उम्र 20 वर्ष पे० अनील बारला, पता शिवनारायणपुर, थाना आदित्यपुर।

छापामारी दल में यह थे शामिल 

एसडीपीओ समीर सवैया, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पु0अ0नि0 रविकान्त पराशर, पु0अ0नि0 अनिता सोरेन, पु०अ0नि0 संतोष कुमार सेन, स0अ0नि0 राजीव कुमार, सअ0नि0 आनन्द एक्का के साथ पुलिस नितीश कुमार पाण्डेय और राघवेन्द कुमार सिंह

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments