Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंट76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुरेंद्र ने किया झंडोत्तोलन

76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुरेंद्र ने किया झंडोत्तोलन

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने 200 आंगनबाड़ी सेविका सहायिका स्वास्थ्य सहिया,शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं पत्रकारों को किया सम्मानित

आदित्यपुर : 76 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बोधी कंपलेक्स, शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर- 1 स्थित आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दीl इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर- 2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी झंडोत्तोलन किया l झंडोत्तोलन के उपरांत गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाl स्थानीय बैंड वादको के देश भक्ति गानों के धुन पर स्कूली छात्र एवं आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के सदस्य झूमते नाचते थीरकते देखे गएl कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के कर कमलों द्वारा 200 सम्मानित आंगनबाड़ी सेविका सहायिका स्वास्थ्य सहिया शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान, राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैनेजर डॉ हसन इमाम मलिक, एसएन यादव, डॉ एसके रत्नाकर, आयकर निरीक्षक संतोष कुमार चौबे, प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी झा, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, पूर्व पार्षद  जूली महतो, पूर्व पार्षद  नीतू शर्मा, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, यदुनंदन राम, रामानंद भक्त, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद सिंह, मुन्ना चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, पीडी सिंह, भरत राम,आरके अनिल, शंभू प्रसाद यादव, संजय बेहरा उपस्थित थेl कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्वनी कुमार सिंह, बंधु यादव, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, ओम प्रकाश, विवेक राणा, संजय शर्मा, राजेश यादव, अजय यादव, संतोष यादव, अधिवक्ता संजय कुमार की भूमिका सराहनीय रहीl

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments