गम्हरिया : जन सेवा समिति द्वारा संचालित वानी विद्या मंदिर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील गम्हरिया के एचआर हेड सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वी मिश्रा और जन सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुसेन महतो ने झंडातोलन किया। साथ ही तिरंगा को सलामी दी।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक परितोष महतो (जूनियर स्कूल),प्रधानाध्यापक हेमलाल महतो (सीनियर स्कूल) के अलावा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक और बच्चें काफी संख्या में मौजूद थे।









