Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeक्राईमपति-पत्नी और वो की कहानी में पति की हत्या, पत्नी सहित दो...

पति-पत्नी और वो की कहानी में पति की हत्या, पत्नी सहित दो आरोपी गया जेल

आदित्यपुर : सालडीह बस्ती निवासी सह कंपनी के गार्ड रतन गोराई हत्या पति-पत्नी और वो की कहानी है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस मामले में आदित्यपुर पुलिस ने मेनका गोराई, उसके प्रेमी राजू डे और राजू डे के सहयोगी राहुल तिवारी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।  इस मामले को लेकर बुधवार को आदित्यपुर थाना में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां  बताया कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र आरआईटी मोड़ के पास स्थित प्रीमियम प्लास्टिक में गार्ड के रूप में कार्यरत रतन गोराई के 25 जनवरी से लापता होने के बाद पत्नी मेनका गोराई ने आदित्यपुर थाना में गुमसुदगी की शिकायत की थी। इधर मामले के बाद पुलिस द्वारा पड़ताल शुरू की गई। अगले दिन 26 जनवरी को आदित्यपुर भाटिया बस्ती टोल प्लाजा के निकट झाड़ियो से मृत रतन गोराई का शव बरामद किया गया था। जिस पर चाकू से वार के गंभीर निशान थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने टीम का गठन किया और अनुसंधान प्रारंभ किया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी मेनका गोराई का राजू डे नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। जिसमें मृतक आड़े आ रहा था। इसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी राजू डे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची जिसमें राजू डे ने अपने सहयोगी राहुल तिवारी उर्फ गोलू के साथ मिलकर रतन गोराई की गला घोटकर तथा चाकू से वार हत्या की थी। इस कांड के लिए आरोपी राहुल तिवारी उर्फ गोलू को 6 हजार अदा किए गए थे। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू, गाला दबाने में प्रयुक्त गमछा, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिया है।

आरोपी फुटबॉल मैदान में आयोजित टुसू मेले से ही हत्या करने के फिराक में थे आरोपी 

सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया है कि हत्या आरोपी राजू डे, राहुल तिवारी उर्फ गोलू मृतक रतन गोराई की हत्या करने कई दिनों से योजना बनाा रहे थे । इसके तहत आदित्यपुर चांदनी चौक और फुटबॉल मैदान में आयोजित टुसु मेला में भी हत्या का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस सक्रियता के कारण वे विफ़ल रहे थे, तथा 25 जनवरी को इन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments