Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरपुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने...

पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने की दिलाई शपथ

अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण को लेकर कर खरसावां थाना में बैठक आयोजित।

बैठक में प्रभावित पंचायत के  मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान,वार्ड मेम्बर एवं स्थानीय लोगों हुए शामिल ।

खरसावां : पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को खरसावां थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने की दिलाई शपथ दिलाई ।

बैठक में खरसावां थाना अंतर्गत अवैध अफीम के खेती से प्रभावित गांवो के करीब 120 लोगों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में सदानंद महतो, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, समीर कुमार सवैया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, प्रधान मांझी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कैप्टन सिंकु, अंचल अधिकारी, खरसावां, गौरव कुमार, थाना प्रभारी खरसावां, रमन विश्वकर्मा, आमदा ओपी प्रभारी, SSB 26 BN, रायजामा के पदाधिकारी, के द्वारा क्षेत्रीय भाषा मुंडारी, हो, संथाली एवं उडिया भाषा में उपस्थित लोगों को अफ़ीम का दुष्प्रभाव एवं कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में मुख्यता हरिभंजा, बिटापुर, रिडिग पंचायत के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड मैम्बर, एवं लगभग 30 गाँव/टोला के ग्राम प्रधान(मौजा मुंडा एवं टोला मुंडायों) एवं स्थानीय लोग अपने गांव एवं उसके आसपास के क्षेत्रो में लगे अफ़ीम की खेती को स्वयं नष्ट करने का फैसला लिया एवं भविष्य में अफ़ीम के खेती नहीं करने का निर्णय लिया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments