आदित्यपुर : वर्तमान परिस्थितियों में संविधान और आरक्षण बचाना समाज के समक्ष बड़ी चुनौती है।उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश पासवान ने कहीं। वे अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला- खरसावां की ओर से आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा की वर्तमान समय में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अधिकार और अस्तित्व खतरे में है जिस तरह से लगातार संविधान और आरक्षण पर हमला हो रहा है। अगर समय रहते हुए अनुसूचित जाति अनुसूचित /जनजाति के सदस्य संगठित होकर संविधान और आरक्षण का रक्षा नहीं करेंगे तो संविधान लागू होने से पहले जो स्थिति हमारी थी पुनः इसी स्थिति में पहुंच जाएंगे। उन्होंने लोकसभा में गृह मंत्री के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति जागरूक और संगठित नहीं हुए वह दिन दूर नहीं है कि हमारा हक अधिकार को भी वे लोग छीन लेंगे।

समाज के लोग एकजुट होकर अपने समाज के प्रत्याशियों को वोट करें : जनार्दन पासवान
चतरा विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक और समारोह के विशिष्ट अतिथि जनार्दन पासवान ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर अपने समाज प्रत्याशियों को वोट करें तो झारखंड के केवल नौ आरक्षित सीट पर ही नहीं बल्कि कई अन्य सामान्य सीट पर भी पासवान समाज के प्रत्याशी विजय हो सकते हैं। इसलिए आज समाज के लोग यह संकल्प लेकर जाएं कि समाज के जो मजबूत प्रत्याशी किसी भी पार्टी के हो उन्हें एकत्रित होकर वोट करेंगे तभी हमारा राजनीतिक स्थिति मजबूत होगा और हम अपने हक अधिकार का लड़ाई लड़ सकते हैं।

शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा: रामेश्वर प्रसाद
बार एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष और समारोह का विशिष्ट अतिथि रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा । इसलिए समाज के लोग शिक्षित बने संगठित रहे और संघर्ष करें तभी हमारा समाज का और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा।
जो लोग आवास लेना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन करें : संजय लाल पासवान

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह समारोह का विशिष्ट अतिथि संजय लाल पासवान ने कहा कि आवास बोर्ड में आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन खुला है जो लोग आवास लेना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन करें उन्हें विभाग के आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या किसी को हो तो उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

समारोह में सुरुचि भोज के साथ खेलकूद प्रतियोगिता और संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
समारोह में सुरुचि भोज के साथ खेलकूद प्रतियोगिता और संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकार प्रमोद कुमार ने एक से बढ़कर एक पुराने गीत प्रस्तुत दर्शकों का मन मोह लिया। जबकि खेल प्रतियोगिता में समाज के बच्चे और महिलाएं ने हिस्सा लेकर खूब मनोरंजन किया। कमेटी की ओर से प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
वे थे अतिथि के रूप में उपस्थित
अखिल झारखंड दुसाध महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सह विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति आईजी रामचंद्र राम, उद्योगपति और समाजसेवी राजेंद्र कुमार, सेवानिवृत मुख्य अभियंता शंभू पसवान, गुप्तेश्वर प्रसाद, माधव प्रसाद, कौशल किशोर, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, जयप्रकाश पासवान, डॉ अंजनी भूषण, डॉ योगेश, डॉ कल्याण, डॉ रतन कुमार, डॉ कुंदन, डॉक्टर रश्मि, नवल किशोर, पासवान, अजीत प्रसाद, नथुनी पासवान ,गौरी देवी, विद्यासागर प्रसाद, प्रोफेसर सज्जन कुमार, महेंद्र पासवान, हरदेव प्रसाद
कार्यक्रम सफल बनाने में इनका योगदान :
अध्यक्ष सरयू पासवान, उमाशंकर राम ,रामाशीष राम, जवाहरलाल पासवान, रामचंद्र पासवान, आरपी राही, रामाशीष राम, रंजीत दास महेश राम, छोटेलाल पासवान, लक्ष्मण प्रसाद, प्रेमचंद कुमार, प्रमोद कुमार,शंभू कुमार, रविशंकर पासवान, संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, राजीव रंजन, सिपाही पासवान, विनोद राम, हरिचरण राम, बबलू कुमार, रजनीकांत पासवान, राजकुमार अंबेडकर, गुरुदत्त प्रसाद









