उपायुक्त के अध्यक्षता मे राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।
निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
सरायकेला : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार,उप निबंधक पदाधिकारी सरायकेला, जिला खनन विभाग के इंस्पेक्टर समीर ओझा, उप निबंधक पदाधिकारी चांडिल एवं सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग को नियमित कार्य करने तथा धीमी प्रगति पाए जाने पर MVI एवं निबंधन सरायकेला को शोकॉज कर लक्ष्य निर्धारित कर सुधारात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए। वही बैठक में अनुपस्थित उत्पाद अधीक्षक एवं वाणिज्य कर आदित्यपुर को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त नें अवैध माइनिंग,अवैध शराब बिक्री,भंडारण तथा परिचालन की विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई करने तथा नगर पंचायत क्षेत्र सरायकेला में होडिंग टेक्स के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


