जमशेदपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त से भेंट कर श्रमिकों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजद झारखंड के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. जनार्दन कुमार ने किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी, सारायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, और महानगर अध्यक्ष श्री रमेश राय सहित योगिंदर यादव, राजेश यादव एवं निर्मल यादव उपस्थित थे। प्रस्तुत ज्ञापन में श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, कार्यस्थल की परिस्थितियाँ तथा ठेका श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने श्रम आयुक्त से अनुरोध किया कि इन मुद्दों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्रम आयुक्त इन ज्वलंत विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए श्रमिकों के हित में उउचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Trending Now
राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त से भेंट कर श्रमिकों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा
RELATED ARTICLES


