Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरमैं उद्योग का विरोधी नहीं हूं लेकिन झारखंडियों का हक व अधिकार...

मैं उद्योग का विरोधी नहीं हूं लेकिन झारखंडियों का हक व अधिकार लूटने वाले उद्योगपतियों का विरोधी हूं : जयराम महतो

आदित्यपुर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी के विधायक जयराम महतो ने टाटा स्टील प्रबंधन और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को आडे हाथ लेते हुए कहा मैं उद्योग का विरोधी नहीं हूं लेकिन झारखंडियों का हक अधिकार लूटने वाले उद्योगपतियों का जरूर विरोधी हूं। जो उद्यमी प्रशासनिक पदाधिकारियों से साथ गांठ करके मजदूरों का शोषण और दोहन करेगा उसके खिलाफ आंदोलन होगा। वे झारखंड के शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में पार्टी के द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति अग्रवाल जी को चेताते हुए ककहाकि डीसी /एसपी से शिकायत करने से हमारे पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है अगर वे लोग औद्योगिक नीति और श्रम अधिनियम के तहत मजदूरों को मजदूरी और उनके हक व अधिकार नहीं देंगे तो विरोध करते रहेंगे, जरूरत पड़ी तो यहां के शोषण करने वाले उद्योगपतियों के खिलाफ उलगुलान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी/डीसी नौकरशाह है आज है कल चले जाएंगे। लेकिन मैं जन प्रतिनिधि हूं जनता की आवाज बनकर हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस लड़ाई में जो भी बलिदान देना होगा उसके लिए हम लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब उलगुलान होगा क्रांतिकारी आंदोलन होगा तो आंदोलनकारी काउंटर करेंगे तब एसपी/डीसी बचाने नहीं आएंगे।

हमारे प्रति बाहरी लोगों में फैलाया जा रहा है नकारात्मक सोच

उन्होंने कहा कि मैं किसी बाहरी का खिलाफ नहीं हूं लेकिन कुछ लोग हमारे प्रति बाहरी लोगों में नकारात्मक सोच फैला रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। आदित्यपुर के लोगों से मैं आज बताने आया हूं कि मैं बाहरी यानी बिहार ,यूपी, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य राज्य के लोगों के खिलाफ नहीं है, वे लोग यहां रहे अपना रोजगार करें और निजी कंपनियों में काम करें । हां मैं खतियान पर आधारित डोमिसाइल का समर्थन जरुर करता हूं चुकी बिना  डोमिसाइल के स्थानीय लोगों क का विकास नहीं हो सकता ना ही अस्थाई नौकरी मिल सकती है इसलिए मैं खतियान का बात करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमकता हुआ मंदिर नहीं चाहिए बल्कि आधुनिक भारत का निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का आधुनिक भारत चाहिए।

झारखंडियों का अस्तित्व और अस्मिता बचाने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग 

जयराम महतो ने झारखंड के आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन और निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज झारखंडियों का अस्तित्व और अस्मिता खतरे में है उसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बने हुए 25 साल बीत गया लेकिन आज भी यहां के लोग अपने अधिकार और हक से वंचित हैं । साथ ही यहां के आंदोलनकारी के सपनों का झारखंड अभी भी नहीं बना है इसलिए अब समय आ गया है की गुरु जी का जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प पूरा करें तभी झारखंडवासियों का सर्वांगीण विकास होगा।  उन्होंने कहा कि झारखंड में जब तक जल ,जंगल, जमीन  रोजगार, पलायन, शोषण और सामाजिक न्याय की समस्या रहेगी तब तक सवाल उठाते रहेंगे और इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी उसके लिए तैयार हैं।

विभिन्न दल के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए पार्टी में

झारखंड टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में आस्था और विश्वास रखते हुए विभिन्न दल के सैकड़ो कार्यकर्ता झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल हुए। जयराम महतो ने सभी को फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में कोल्हान के कोने-कोने से पार्टी के पूर्व उम्मीदवार प्रेम माडी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments