सरायकेला: ससरायकेला-खरसावां जिले के परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने गुरुवार को चौक स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी के पास मुख्य सड़क पर नो पार्किंग में खड़ी भारी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने मोटरयान अधिनियम के तहत भारी वाहनों पर अर्थदंड की कार्रवाई की ।
साथ ही कंपनी प्रबंधक को उनके कंपनी के बाहर खड़ी भारी वाहनों को wrong parking में वाहनों को खड़ी नहीं करने के लिए हिदायत दी । उन्हें बताया गया कि भविष्य में यदि पुनः भारी वाहन wrong parking में खड़े पाए जाने पर कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है ।
Trending Now
जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां ने चलाया नो पार्किंग में खड़ी भारी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्रवाई
RELATED ARTICLES


