Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeइवेंटसोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के...

सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पर किया ध्वजारोहण

घाटशिला : देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने ध्वजारोहण किया. राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने विभिन्न संकाय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नमन है उन बलिदानियों को जिनके कारण हम आज यह उत्सव मना रहे हैं. हमें तभी वास्तविक आजादी मिलेगी जब हम कुरीतियों और सामाजिक बुराईयों को दूर करेंगे.

श्री सिंह ने कहा कि हमें अपनी आजादी को बनाए रखने के लिए उन मूल्यों को भी बनाए रखना होगा और अपने कर्तव्यों को भी निभाना होगा जो संविधान और समाज द्वारा निर्धारित किये गये हैं. सोना देवी विश्वविद्यालय का लक्ष्य मूल्य आधारित शिक्षा होना चाहिए. देशभर में कई विश्वविद्यालय संचालित हैं लेकिन राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. झारखंड राज्य बने 25 वर्ष हो गये हैं लेकिन यहां के निवासियों को अब तक क्या मिला है इसपर भी एक बार विचार करना होगा. कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए देशहित में जो कार्य कर सकते हैं करना चाहिए.

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जेपी मिश्रा ने कहा कि देशहित में हमसभी जो कार्य कर सकते हैं करना चाहिए. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि यदि हमें जीवन में आगे बढना है तो संघर्ष करना होगा. संघर्ष समय की मांग है. देश को विकसित बनाने के लिए जड़ता को खत्म करना होगा. इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में नए नए शोधकार्य करने होंगे. इस मौके पर सोना देवी विश्वविद्यालय की फैकल्टी ने सारे जहां से अच्छा तथा कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर देश के वीर जवानों के लिए भावपूर्ण प्रस्तुति दी. सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक भावनात्मक नाट्य प्रस्तुति दी. कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गये.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments