आदित्यपुर : एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति आदित्यपुर के अध्यक्ष पांडी मुखी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर दो स्थित अंबेडकर चौक पर झंडोतोलन किया। साथ ही झंडे को सलामी दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान समाजसेवी शारदा देवी,एलबी शास्त्री, दिवाकर झा, भरत राम अमित कुमार सहित काफी संख्या में समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित थे।









