Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeइवेंटसांसद जोबा माझी और  ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़...

सांसद जोबा माझी और  ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने श्री श्री गणेश पूजा समिति छोटा गम्हरिया के भव्य पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी और  ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने मंगलवार को छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान में श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजा के भव्य पूजा पंडाल का  फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद झामुमो नेता सह पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सन्नी सिंह के नेतृत्व में सांसद समेत सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया।

फ्लाई ओवर ब्रिज, मैदान का जीर्णोद्वार और क्षेत्र के  समस्याओं का समाधान करने का सांसद ने दी आश्वासन

ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए चाईबासा के सांसद जोबा मांझी ने गणेश पूजा के शुभकामना देते हुए कहा कि बड़े भाई अरविंद सिंह का जो प्रस्ताव आया है की गम्हरिया से लेकर आदित्यपुर तक फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण, मैदान का जीर्णोद्धार और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने दुर्गा पूजा से पहले गम्हरिया में एक बैठक आयोजित करके सभी समस्याओं का समाधान करने का भी आश्वासन दिया।

आदित्यपुर और गम्हरिया की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण होना अति आवश्यक : अरविंद सिंह

ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने गणेश पूजा के पंडाल उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को गणेश पूजा के बधाई देते हुए कहा कि आदित्यपुर और गम्हरिया की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर गम्हरिया से आदित्यपुर तक  फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण होना अति आवश्यक है। साथ ही छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान का जीर्णोद्धार और क्षेत्र के अन्य समस्याओं का समाधान करने का भी प्रस्ताव रखें । उन्होंने कहा कि पूजा हमारे आस्था संस्कृति और सभ्यता का एक अंग है। ठीक उसी प्रकार से लोगों का बुनियादी सुविधा से लेकर रोड-रास्ता, ड्रेनेज सिस्टम, शौचालय, पार्किंग, पानी और बिजली इत्यादि समस्याओं का भी समाधान करना जीवन में अति आवश्यक है, इसलिए पूजा पद्धति के साथ जन समस्याओं का समाधान करना भी सामाजिक दायित्व है। उन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं का भी समाधान का प्रस्ताव  रखें। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों का शोषण और भया दोहन बढ़ते जा रहा है सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों को उनका हक अधिकार नहीं मिल रहा है, 8 घंटे के जगह पर अब 12 घंटे काम कराया जाता है और वेतन पहले से कम कर दिया गया है इस पर भी चर्चा होनी चाहिए।

पूर्व सीएम शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि 

उद्घाटन कार्यक्रम से पहले सांसद जोबा मांझी और ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह सहित अन्य सम्मानित अतिथियों के द्वारा पंडाल के समीप पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये थे उपस्थित:

पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी,  झामुमो नेता अमृत महतो, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, भगवान सिंह ,दलबीर सिंह ,आशीष पति, शंकर रेड्डी,झामुमो नेता सह पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सन्नी सिंह, झामुमो नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, बबलू प्रधान समेत काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments