जमशेदपुर : ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने जमशेदपुर के विभिन्न गणेश पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसमें न्यू यूनिक बॉयज क्लब, बागबेड़ा कॉलोनी राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित गणेश पूजा पंडाल, श्री श्री गणेश पूजा कमेटी तमरिया रोड, साकची में राज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल और अन्य क्लबो द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल शामिल है। साथ ही गणेश पूजा की शुभकामनाएं दीइस दौरान कमेटी के सदस्यों ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किए।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने का आह्वान किए। उन्होंने अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का भी आश्वासन दिए।

इस मौके पर बागबेड़ा के जिला पार्षद सदस्या कविता परमार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा, वार्ड सदस्य करण सिंह,सागर, अशोक,कमेटी के अध्यक्ष पिंकू कुमार, सचिव रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सदस्य गौरव, दीपक, सोना, रिंकू, राहुल, राजू ,आयुष, दुर्गेश, अभिषेक, विपुल, विशाल, निशु,नागा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।


इधर राज क्लब द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता नट्टू झा ,कौशल सिंह और साकची के थाना प्रभारी आनंद मिश्रा अतिथि के रूप में उपस्थित थे।









