आदित्यपुर : यादव समन्वय समिति, कोल्हान की ओर से आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय के सभागार में समाज के दिवंगत राधे प्रसाद यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राज किशोर यादव ने की। जबकि सभा का संचालन बिरेंद्र यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बैजू यादव ने किया। सभा में उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस मौके पर उन्होंने दिवंगत राधे प्रसाद यादव एवं महावीर यादव के जीवनपर्यन्त सामाजिक न्याय, सामाजिक सौहार्द तथा गरीबों की सेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।समिति के संरक्षक सत्यप्रकाश सुधांशु ने कोल्हान के समस्त समाजबंधुओं की ओर से दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) जनार्दन कुमार ने भी दोनों महान शख्सियतों के समाज एवं पार्टी के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि स्व. राधे प्रसाद यादव जीवनपर्यन्त पार्टी और समाज के लिए समर्पित रहे। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए अनुकरणीय हैं।समिति के महासचिव श्रीराम यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प व्यक्त किया। सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को भावभीनी स्मृतियों के साथ याद किया तथा उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर समिति के सलाहकार एसएन यादव, डीएन सिंह, अभिलाख यादव, जितेंद्र यादव, विद्यानंद यादव, रमेश राय, कमलेश यादव, योगेंद्र यादव, विजय यादव, अरुण यादव, रमेश राय, राजकुमार यादव, बिरेंद्र राय, शंभू यादव, कृष्ण यादव, आत्मा प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, सकल देव यादव, अश्वनी सिंह सहित समाज के अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।









