आदित्यपुर में राजस्थान किला और शौर्यगाथा से रूबरू होंगे झारखंडवासी
राजस्थान के संस्कृति, कला और सभ्यता का दिखेगा झलक
आदित्यपुर : प्रवीण सेवा संस्थान श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी एम टाइप आदित्यपुर के पूजा पंडाल निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, बिल्डर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और कमेटी की महासचिव शिबू बर्मन और संरक्षक मंडली के सदस्य सूरज भदानी ने पूजा पंडाल निर्माण कार्य का अवलोकन किया. साथ ही निर्माण कार्य में लगे कारीगरों को मार्गदर्शन दिया .

उल्लेखनीय है कि प्रवीण सेवा संस्थान श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी एम टाइप आदित्यपुर के पूजा पंडाल में इस बार राजस्थान की शौर्यगाथा और गौरवशाली इतिहास की झलक दिखेगी। विशाल किले के रूप में सजा यह पंडाल और राजस्थानी संस्कृति की समृद्ध और परंपरा में डुबो देगा। पंडाल की दीवारों पर भित्ति चित्र राजस्थान की वीरभूमि की अमर कथाओं को दर्शाते हैं, जो भक्ति और सांस्कृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं। इस भव्य निर्माण को कोलकाता की प्रसिद्ध पार्वती डेकोरेट (अशोक दा ) ने 50 से अधिक दक्ष कारीगरों के साथ मिलकर बनाया है। पिछले दो महीनों से कारीगर दिन-रात मेहनत कर पंडाल को आकार दे रहे हैं। वर्ष 1972 में स्थापित यह पंडाल जमशेदपुर के सबसे उत्कृष्ट और लोकप्रिय पूजा में एक है, जो वर्षों से झारखंडवासी की आस्था का केंद्र रहा है।

प्रवीण सेवा संस्थान की नई कमेटी : मुख्य संरक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह और जगदीश नारायण चौबे, संरक्षक मंडल में चंदन सिंह, सनोज कुमार अनुप श्रीवास्तव, सूरज भदानी, विरेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, कौशल सिंह, ऋषि मिश्रा

अध्यक्ष : अंकुर सिंह
उपाध्यक्ष : अरुण कुमार सिंह, मनबोध शर्मा, विनय कुमार तिवारी, पंकज प्रसाद, संजीव त्रिपाठी
महासचिव : शिबू बर्मन,
लाइसेंसधारी : शंकर सिंह
सचिव : वैभव कुमार, उमाकान्त चौधरी, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, धनंजय कुमार, इन्द्रजीत पाण्डेय, अनुराग सिंह, विजय कुमार सिंह, रेणु रानी, कंचन तिवारी, उमेश सिंह
संयुक्त सचिव: विनय सिंह, सुनील सिंह, विवेक कुमार सिंह, सौरभराय, सोनू,
कोषाध्यक्ष: संजय कुमार सिंह
प्रेस प्रवक्ता : समरेंद्र नाथ तिवारी और एलबी शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार
प्रेस प्रभारी : सुनील गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्य : आर.के. सिंह,रतन लाल गुप्ता,राधा मोहन,सुरेश प्रसाद,जवाहरलाल सिंह,दलवीर सरदार,विकास चौधरी, सोखेन हेम्ब्रम,दिलीप मिश्रा,अनिमेष सिंह,प्रेम प्रकाश अलख चौधरी,श्यामल पाण्डेय,हरिओम,काजल,देबू,संजय,जय नारायण सिंह ,राम प्रकाश,राकेश कुमार शाही हरेन्द्र सिंह,हरेन्द्र बहादुर सिंह,सावन कुमार मिश्रा,प्रदीप सोनकर,बलदेव सिंह,धर्मेन्द्र प्रसाद,धीरज खैरा,लम्बोदर गोप,बबलू तिवारी,राजेश कुमार सिंह,रजनीश कुमार,अमिताभ शर्मा,शंकर नायक,रोहीत कुमार ,निरंजन ,अमन कुमार









