Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटलायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर: लायंस क्लब भारत के तत्वावधान में कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में बुधवार को “पीस पोस्टर प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विश्व शांति, एकता और सौहार्द्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब की “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता की चेयरमैन लायन विनीता शाह, लायंस क्लब की वीमेन एम्पावरमेंट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विश्व शांति और विश्व एकता का सुंदर चित्रण बनाया। सभी प्रतिभागियों की रचनाएँ सराहनीय रहीं, जिनमें से पांच उत्कृष्ट ड्रॉइंग का चयन लायंस क्लब की “पीस पोस्टर” चेयरमैन विनीता शाह द्वारा किया गया, और उन बच्चों को लायंस क्लब भारत की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने बच्चों की प्रतिभा और सृजनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि “बच्चे ही हमारे भविष्य के सच्चे दूत हैं, जो अपनी कल्पनाओं के माध्यम से दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश दे सकते हैं।”
विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब की “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता की चेयरमैन विनीता शाह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सृजनशीलता और सामाजिक जागरूकता दोनों को बढ़ावा देते हैं।
लायंस क्लब की वीमेन एम्पावरमेंट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह ने कहा कि “शिक्षा और सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, विशेषकर बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। लायंस क्लब सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग में शांति, एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। बच्चों की कला के माध्यम से यह संदेश देना अत्यंत प्रभावशाली तरीका है। क्लब आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या सेटिंग केरकट्टा और शिक्षिका शिप्रा मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर लायन सारिका सिंह, लायन अंजुला सिंह, लायन मनोज सोनी, लायन राजेश सिंह, लायन ज्योति सिंह, रामकुमार शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments