आदित्यपुर : अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला खरसावां के पदेन अध्यक्ष सह सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान की अध्यक्षता में उनके आदित्यपुर स्थित आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 18 जनवरी 2025 ( रविवार) को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में आयोजन होने वाली परिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज की तैयारी और कार्यक्रम की अतिथियों के नाम पर चर्चा की गई। साथ ही सहयोग राशि संग्रह करने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में स्पेशल सहयोग राशि देने वाले समाज के सदस्यों ने अपना सहयोग राशि भी जमा किए इसमें मुख्य रूप से अर्जुन कुमार, उमाशंकर राम, आरपी राही, रामाशीष राम और सुरेश पासवान शामिल है। बैठक में अतिथियों के लिए में जमुई के सांसद अरुण भारती, विधायक कुमार सर्बजीत, बिहार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, चतरा के विधायक जनार्दन पासवान और आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान के नाम प्रस्तावित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत्ति मार्केटिंग ऑफिसर रामाशीष राम, सेवानिवृत्ति प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी सुरेश पासवान, सेवानिवृत्ति मार्केटिंग ऑफिसर रामचंद्र पासवान, सेवानिवृत्ति मार्केटिंग ऑफिसर आरपी राही, टाटा स्टील से सेवानिवृत उमाशंकर राम, विद्युत विभाग से सेवानिवृत्ति अकाउंट्स ऑफीसर नथुनी पासवान, सेवानिवृत्ति शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद, टाटा स्टील के कर्मचारी महेश राम, कमेटी के महासचिव एलबी शास्त्री, अधिवक्ता रविशंकर पासवान, जंग बहादुर पासवान, प्रमोद पासवान, भोला पासवान, नरेश पासवान, शंभू पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


