चांडिल : ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह की ओर से बुधवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत गांगुडीह में सैकड़ो असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते ठंड और नया साल के उपलक्ष्य में कंबल वितरण किया गया है।
इस अवसर मुख्य रूप से मधु बनर्जी , राकेश जयसवाल, विशन सिंह सरदार, सोनू सिंह सरदार, प्रताप प्रमाणिक और रंजन सिंह सरदार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


