Thursday, May 14, 2026
No menu items!
Homeइवेंटगांजिया बराज पर नया साल में सैलानियों ने उठाया लुफ्त

गांजिया बराज पर नया साल में सैलानियों ने उठाया लुफ्त

आदित्यपुर: गम्हरिया प्रखंड ही नहीं पूरे कोल्हान से काफी संख्या में सैलानियों ने नया साल के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गांजिया बराज में नया साल मनाया। इस अवसर पर सैलानियों ने अपने परिवार के साथ डीजे बजा के साथ पहुंचे और जमकर नया साल मनाया। वही हवलदार शैलेंद्र महतो ने गलत तरीके से बाइक रेसिंग करने वाले युवकों को सबक सिखाते दिखे। वे विधि व्यवस्था के लिए मुस्तैद देखे गए। वही, आजसू  के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश्वर महतो ने कहा कि बराज एक पिकनिक प्लेस के रूप में बहुत अच्छा दिख रहा है। काफी दूर से लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए आए हुए हैं, लेकिन पार्किंग और साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। इसलिए स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि निशुल्क पार्किंग और साफ सफाई का व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । ताकि पिकनिक मनाने आने वाले लोगों को किसी तरह के कोई परेशानी नहीं हो। वैसे पिकनिक के दौरान पुलिस तैनात रही और विधि व्यवस्था दुरुस्त देखा गया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments