आदित्यपुर: ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू ने मंगलवार को आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया तक माइक से अनाउंसमेंट कर टाटा-कांडा मुख्य सड़क पर वाहनों का पार्किंग करने वाले को चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके वहां मुख्य सड़क पर खड़ी है उसे शीघ्र हटा ले, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों किनारे भारी संख्या में वाहनों की पार्किंग से वाहनों का परिचालन में दिक्कत होती है।साथ ही आने-जाने वाले लोग को भी काफी परेशानी होती है। इसके अलावा दुर्घटना होने का भी संभावना बना रहता है। इसलिए आज चेतावनी के रूप में लोगों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने वाहन को मुख्य सड़क में या सर्विस रोड में पार्किंग ना करें। इसके बाद भी अगर कोई वाहनों का पार्किंग करते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


