Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरअवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध ईचागढ़ थाना क्षेत्र में देर...

अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध ईचागढ़ थाना क्षेत्र में देर रात चलाया गया संयुक्त जांच अभियान, तीन वाहन जब्त

सरायकेला/आदित्यपुर: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार सोमवार की देर रात जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी, ईचागढ़ के साथ ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकुम क्षेत्र में बालू एवं पत्थर खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच एवं छापामारी अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान खनिज लदे सभी वाहनों के परिवहन चालान एवं खनिज की मात्रा का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में पातकुम चौक के समीप पत्थर खनिज से लदे हाइवा वाहन संख्या JH05CF0396 में परिवहन चालान में अंकित मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन करते पाया गया। वहीं, बालू खनिज से लदे दो ट्रैक्टर बिना वैध परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते पाए गए।

अनियमितता पाए जाने पर उक्त तीनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ ईचागढ़ थाना में सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में जिला खनन विभाग द्वारा खनन अधिनियम एवं प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन, भंडारण एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments