Sunday, October 4, 2026
No menu items!
Homeखास खबरनीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अंचल अधिकारी एवं...

नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने चलाया संयुक्त छापेमारी अभियान , 500 सीएफटी अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त

सरायकेला/नीमडीह: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अंचलाधिकारी, नीमडीह अभय कुमार द्विवेदी एवं थाना प्रभारी  दिलसन बिरुआ के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान संचालित किया गया।

छापेमारी के दौरान लगभग 500 सीएफटी अवैध पत्थर (गिट्टी) लदा एक हाइवा जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में वाहन पर खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर नीमडीह थाना को अग्रेतर विधिक कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

उपायुक्त, सरायकेला खरसावां  नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमावली एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध खनिज परिवहन अथवा खनन की सूचना संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारियों को उपलब्ध कराकर अभियान में सहयोग करें।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments