सरायकेला: सरायकेला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सरायकेला जिला मुख्यालय के बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया. इस वर्ष वंदेमातरम के 150वें वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में झंडोत्तोलन से पहले वंदे मातरम गाया गया फिर तिरंगा फहराया कर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने राष्ट गान जनगण मन गाया. इससे पूर्व डीसी और एसपी मनोज स्वर्गयारी ने परेड का निरीक्षण किया.

मौके पर अपने संबोधन में डीसी ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की चर्चा की और एसपी के कार्यकुशलता की बड़ाई करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की वजह से आज सराईकेला खरसावां जिला नक्सल मुक्त हो चुका है. उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के 18 से 49 वर्ष आयु के कुल 1,55,081 महिलाओं को प्रतिमाह 2.,500 की दर से माह अगस्त 2026 तक की राशि का भुगतान किया जा चुका है.

वहीं उन्होंने सामाजिक सहायता कार्यक्रम योजना अंतर्गत कुल 1,01.278 पेंशनधारियों तथा इंदिरा गां
धी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजना के कल 46.067 लाभुकों को माह अगस्त 2026 तक पेंशन का भुगतान किये जाने की जानकारी दी. पूरक पोषाहार योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कंद्रों के कल 36,033 बच्चों को ताजा पोषाहार तथा’ टेक होम राशन (THR) के तहत 33,001 बच्चों, 5.420 गर्भवती महिलाओं एवं 3.156 धात्री माताओं को लाभान्वित करने की। बातें कही. वर्तमान में 6-59 माह तक ‘के अतिकुपोषित बच्चों को जिला स्तर से A-THR उपलब्ध कराया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतगत कुल 3.470 लाभुक को रें1.20 करोड एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में कुल 101 लाभुकों को कुल 30.31 लाख का भुगतान किया गया है. उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के तहत अबुआ आवास योजना अंतर्गत कल 10,057 लाभूकों को आवास उपलबध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अब तक कुल 57.479 एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत अब तक कुल 1.744 आवास पूर्ण किए जाने की जानकारी दी.
PM- JANMAN योजना अंतर्गत आदिम जनजातियों के कुल 302 लाभुकों का आवास स्वीकृत किये जाने जिनमें से 132 आवास पूर्ण किए जाने की बातें कही. 15वें वित्त आयोग अंतर्गत कुल स्वीकृत 35.297 योजनाओं में से 6,453 योजनाएं पूर्ण होने की बात कही. आज के समारोह में डीसी और एसपी के साथ उप विकास आयुक्त जयवर्धन कुमार, एसडीएम, जिला परिषद सोनाराम बोदरा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी के साथ जिले के आला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.


