गम्हरिया जन सेवा सदन द्वारा संचालित वाणी विद्या मंदिर स्कूल, गम्हरिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसजू के केंद्रीय सचिव और जन सेवा सदन के अध्यक्ष मुख्य अतिथि सुसेन महतो ने तिरंगा फहराया।

साथ ही तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें देश भक्ति के भावना के साथ देश का सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


