Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Homeखास खबरझारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के...

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में तम्बाकू नियंत्रण कानून, परामर्श एवं उपचार की प्रक्रिया पर दी गई जानकारी।

सरायकेला: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, सरायकेला-खरसावाँ में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने की।

प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के डेंटल सर्जन, डेंटल असिस्टेंट, NCD क्लिनिक की स्टाफ नर्स, तम्बाकू निषेध केंद्र (TCC) के प्रभारी एवं नोडल CHOs ने भाग लिया। कार्यशाला में तम्बाकू एवं धूम्रपान के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान COTPA अधिनियम-2003, झारखंड COTPA अधिनियम-2021 एवं PECA अधिनियम-2019 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।कार्यशाला में जिला दंत चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. कामिनी लता ने तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके सेवन पर नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं में बढ़ती तम्बाकू सेवन की प्रवृत्ति को रोकने तथा तम्बाकू की लत छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श एवं नजदीकी तम्बाकू निषेध केंद्र (TCC) से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) के तहत निकोटीन गम एवं पैच के उपयोग तथा मरीजों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रभारी DRCHO डॉ. सुजीत मुर्मू ने प्रतिभागियों से झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान ग्राम स्तर पर तम्बाकू निषेध अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने एवं अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने तम्बाकू सेवन से होने वाली मुख संबंधी बीमारियों, जैसे दांतों में सड़न, मसूड़ों से खून आना, होंठ एवं जीभ पर सफेद घाव तथा मुख कैंसर के संबंध में जानकारी दी। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता बताई।वहीं, NTCP की सोशल वर्कर  राधिका कुमारी ने तम्बाकू की लत छुड़ाने की प्रक्रिया एवं परामर्श पद्धति के अंतर्गत 5A एवं 5R तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों की पहचान, परामर्श तथा उन्हें तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने के विभिन्न तरीकों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को तम्बाकू का सेवन नहीं करने तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई।मौके पर जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के डेंटल सर्जन, डेंटल असिस्टेंट, NCD क्लिनिक की स्टाफ नर्स, TCC प्रभारी, नोडल CHOs, NCD विभाग के कर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments