Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
Homeखास खबरलायंस क्लब ‘भारत’ ने ‘स्कूल ऑफ जॉय’ में विशेष बच्चों के बीच...

लायंस क्लब ‘भारत’ ने ‘स्कूल ऑफ जॉय’ में विशेष बच्चों के बीच बांटे फल, परिसर में लगाए पौधे

जमशेदपुर, 07 अक्टूबर:। लायंस क्लब ‘भारत’ की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत ‘स्कूल ऑफ जॉय’ में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने स्कूल के विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए और उनके बीच ताजे फल, केक एवं बिस्किट का वितरण किया।
कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं देखभाल में जुटीं विद्यालय की प्राचार्या आंचल मैडम सहित पूरे सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। क्लब की ओर से उनके सेवा भाव का सम्मान करते हुए प्राचार्य व शिक्षकों को भी फल एवं केक भेंट किए गए।


इसके साथ ही विद्यालय परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से 15 बड़े एवं सजावटी पौधे रोपे गए। उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर बल दिया, वहीं विद्यालय प्रबंधन ने रोपे गए सभी पौधों के नियमित संरक्षण और देखरेख का जिम्मा उठाया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से जॉइंट कैबिनेट सेक्रेटरी सारिका सिंह, क्लब प्रेसिडेंट अंजुला सिंह, ज्योति सिंह, अमनदीप सिंह गिल आदि लोग उपस्थित रहे। लायंस क्लब की जॉइंट कैबिनेट सेक्रेटरी सारिका सिंह और लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि विशेष बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज में हरियाली का विस्तार करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments