आदित्यपुर: अखिल झारखंड दुसाध महासभा, सरायकेला- खरसावां की बैठक रविवार को आदित्यपुर स्थित पीएचइडी कार्यालय प्रांगण में महासभा के पदेन अध्यक्ष से सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें समाज के उत्थान और आगामी पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज की तैयारी तेजी से पूरी करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ आनंद की धर्मपत्नी रानी देवी की आकस्मिक मृत्यु होने पर गहरा शोक प्रकट किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विदित कि आदित्यपुर- दो ,रोड नंबर 7 निवासी डॉ आनंद की धर्मपत्नी रानी देवी की मृत्यु पिछले दिन कोडरमा में हृदय गति रुकने से हो गई थी।

बैठक में मुख्य रूप से अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष सरयू पासवान, महासचिव एलबी शास्त्री, उपाध्यक्ष छोटेलाल पासवान, सलाहकार उमाशंकर राम, रामाशीष राम, रामचंद्र पासवान, सुरेश पासवान, महेश राम, अधिवक्ता रवि शंकर पासवान, सब- इंस्पेक्टर पवन पासवान, संजय प्रकाश, रामा शंकर पासवान, जंग बहादुर पासवान, रजनीकांत राम, अनिल पासवान, सोनू पासवान, कुंदन पासवान, सौरभ पासवान, सहदेव पासवान ,अवधेश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थेl


