Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
Homeइवेंटसपरा दोमुहानी में पहली बार मकर संक्रांति पर्व में छऊ नृत्य का...

सपरा दोमुहानी में पहली बार मकर संक्रांति पर्व में छऊ नृत्य का लोगों ने उठाया लुफ्त

आदित्यपुर: लोगों ने सपरा दोमुहानी में पहली बार मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य का लुफ्त उठाया। जन कल्याण समिति छपरा की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को  मकर संक्रांति का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में आसपास के लोगों ने सह परिवार दो महानी घाट पर पहुंचे और नदी में स्नान करने के बाद पूजा पाठ कर परंपरागत तरीके से मकर संक्रांति का महापर्व को मनाया और पहली बार छऊ नृत्य का लुफ्त उठाया।

इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शामिल होकर लोगों का हौसला अफजाई किया और मकर संक्रांति का बधाई देते हुए भाईचारा एवं सद्भावना के साथ मकर संक्रांति मनाने मनाने की अपील की। कार्यक्रम को आयोजन में मुख्य रूप से समाजसेवी पूर्णचंद मंडल, चंचल गोस्वामी, दीपक मंडल ,महेश्वर महतो, सनातन हांसदा,सुदेश मंडल, सुमित मंडल, दुर्गा मंडल, विकास मंडल , रवि कर्मकार  संजय सरदार,  भोकेश्वर मंडल,जितेन मंडल ,सुमित मंडल, गौरीशंकर मंडल,निवास मंडल सहित अन्य ग्रामीणों का योगदान रहा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments