आदित्यपुर :आदित्यपुर में विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी,गैर सरकारी, राजनीतिक और समाजिक कार्यालय में कार्यालय प्रमुख और मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसमें मुख्य रूप से जियाडा कार्यालय, स्वर्णरेखा कार्यालय, आदित्यपुर नगर निगम, आदित्यपुर थाना, आरआइटी थाना, एसिया भवन, ऑटो क्लस्टर, प्रवीण सेवा संस्थान, एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति” आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति, भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय, झामुमो कार्यालय और राजद कार्यालय इत्यादि शामिल है।


जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने जियाडा परिसर में , आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने नगर निगम परिसर में, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार थाना परिसर में ,यातायत थाना प्रभारी राजू ने थाना परिसर में और आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।


