Friday, October 2, 2026
No menu items!
Homeइवेंटजमशेदपुर में नगरीय प्रशासन निदेशालय द्वारा प्रस्तावित आयोजित होने वाले "स्ट्रीट फूड...

जमशेदपुर में नगरीय प्रशासन निदेशालय द्वारा प्रस्तावित आयोजित होने वाले “स्ट्रीट फूड फेस्टिवल” की पूर्व तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त एजाज़ अनवर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

आदित्यपुर  13 अगस्त 2026:  आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय परिसर में नगर आयुक्त  एजाज़ अनवर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नगरीय प्रशासन निदेशालय (नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार) के पत्रांक 1192 के आलोक में आयोजित की गई।
बैठक में नगरीय प्रशासन निदेशालय के तत्वावधान में जमशेदपुर में प्रस्तावित “स्ट्रीट फूड फेस्टिवल” (Street Food Festival) के वृहद् आयोजन की पूर्व तैयारियों, स्थल आंकलन (Feasibility Assessment) एवं हितधारकों से विचार-विमर्श पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई।


बैठक के प्रमुख बिंदु एवं मुख्य निर्णय:
1. जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर आयोजन: यह मेला नगरीय प्रशासन निदेशालय द्वारा जमशेदपुर में बड़े एवं वृहद् स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
2. आयोजन का उद्देश्य: स्थानीय खाद्य संस्कृति (Local Food Culture) को बढ़ावा देना, प्लास्टिक-मुक्त (Plastic-free practices) पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं का प्रचार-प्रसार करना, स्ट्रीट वेंडर्स की सतत आजीविका (Sustainable Livelihoods) को सुदृढ़ करना तथा आम जनता के बीच स्वच्छता और व्यवहार परिवर्तन हेतु जागरूकता फैलाना है।
3. क्षेत्रीय सहभागिता (जमशेदपुर क्लस्टर): इस मेले में जमशेदपुर सहित आसपास के निकायों जैसे—आदित्यपुर, मानगो, कपाली, जुगसलाई एवं सरायकेला के वेंडर्स और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
4. व्यवस्था एवं मानक: वेंडर्स के पंजीकरण, खाद्य सुरक्षा मानकों (Food Safety), स्वच्छता एवं आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
एजाज़ अनवर, नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम (अध्यक्षता)
अजीत कुमार परामांस , राज्य मिशन प्रबंधक (SMM), नगरीय प्रशासन निदेशालय (DMA)
विकाश कुमार, नगर मिशन प्रबंधक (CMM)
राजन कुमार, CMM / नगर प्रबंधक निदेशालय के CO श्री सोनू कुमार
एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मचारीगण

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments