Thursday, August 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट, 15 अगस्त के दौरान विधि-व्यवस्था को...

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट, 15 अगस्त के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर गहन छापेमारी और जांच, असामाजिक तत्वों में हड़कंप

आदित्यपुर :  स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। विधि-व्यवस्था  को लेकर आदित्यपुर पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया।आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खरकई ब्रिज समेत थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस दरम्यान सड़क पर घूम रहे लोगों और वाहनों की जांच की गई। साथ ही अड्डेबाजी करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होटल, बार और शराब दुकानों में भी जांच की, पुलिस ने संचालकों और वहां मौजूद लोगों की गतिविधियों की पड़ताल की तथा संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने वाले लोगों से पूछताछ की।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट रूप से चेताते हुए कहा है कि  कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments