Friday, August 14, 2026
No menu items!
Homeखास खबरगम्हरिया में सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस...

गम्हरिया में सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

गम्हरिया : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर गम्हरिया स्थित श्री राम डिवाइन पब्लिक स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया तथा सामाजिक न्याय और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। समारोह के दौरान लगभग 200 लोगों के बीच गमछा वितरण किया गया जबकि बच्चों को कॉपी एवं कलम देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह यादव एवं दीनानाथ सिंह, प्रदेश सचिव राजेश कुमार यादव एवं सुभाष यादव, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू पांडे, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सकलदेव यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता श्यामसुंदर यादव, जिला महासचिव विश्वनाथ प्रसाद वर्मा, जिला सचिव संजय यादव, बीरेन्द्र राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि राजद की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा।

वहीं सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष ई. जनार्दन कुमार ने संगठनात्मक एकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठन व्यक्ति से बड़ा होता है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण संगठन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं लेकिन ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के संबंध में प्रदेश नेतृत्व को आवश्यक अनुशंसा भेजी जाएगी। समारोह में उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में लालू प्रसाद यादव के लंबे स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने का संकल्प दोहराया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments